श्रीकैला देवी मंदिर में शिव परिवार प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Mar 11 2024
ग्वालियर। धर्म प्रवाचक पं. यतेंद्र कृष्ण शास्त्री (वृन्दावन धाम) द्वारा धर्म प्रचार एवं लोकसेवा के उद्देश्य से स्थापित श्रीराधा रानी धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने संकल्प लिया है कि उसके द्वारा ऐसे 108 मन्दिर जहां शिव परिवार नहीं हैं अथवा खंडित हैं, वहां पर जीर्णोद्धार कर शिव परिवार की नवीन प्रतिमाओं की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी तारतम्य में सर्वप्रथम शीतला कॉलोनी, हैदरगंज स्थित श्रीकैला देवी मंदिर में शिव परिवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धाभाव एवं उल्लासपूर्वक की गई। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलश यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र पहने सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन गाते एवं शिव भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए चल रही थीं।
पं. यतेंद्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में कलश यात्रा कैलादेवी मंदिर, शीतला कॉलोनी पहुंची, जहां पं. यतेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं के शीष से कलश उठाकर श्री कैलादेवी मंदिर परिसर में स्थापित किए। इस अवसर पर पंडित सीताराम दुबे एवं पं. राजू शर्मा ने विधि पूर्वक श्रीकैलादेवी मंदिर में श्रीशिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं व सभी क्षेत्रवासियों ने प्रसादी ग्रहण की।
श्रीकैलादेवी मंदिर में पं. यतेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन में शिवभक्ति की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां से शहर के उन सभी मंदिरों में श्री शिव परिवार की स्थापना के अभियान को आगे बढ़ाएं, जहां श्री शिव परिवार नहीं है अथवा खण्डित है। उन्होंने कहा कि भगवन शिव इस जगत के उद्धारक हैं। वे अन्याय के प्रतिरोधक हैं और न्याय एवं स्वाभिमान के पक्षधर हैं। इस अवसर पर शहर के मंदिरो पर प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को सुंदरकांड पाठ का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, मोहन सिंह कुशवाह, सेवाराम कुशवाह, अक्षय मोरे, आयुष तोमर, शिवम विश्वकर्मा, कौशलेन्द्र दुबे, युवराज दुबे, वीरेन्द्र कुशवाह, पातीराम कुशवाह आदि क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









