ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Mar 11 2024

ग्वालियर। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फूलबाग चौराहे पर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गीतों कविताओं के माध्यम से हुई सभा को संबोधित करते हुए, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की जिला सचिव भूमिका पवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मजदूर आंदोलन से उपजा है। इसका बीजारोपण सन 1908 में हुआ था। जब 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर 8 घंटे काम, वोट डालने का अधिकार व समान काम के समान वेतन की मांग को लेकर किया गया था। यह महिलाओ के जीत का दिन है। 
आज भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक संकल्प के रूप में मनाने की जरूरत है। क्योंकि उस समय भी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी। और आज भी हम देखते हैं। श्रम कानूनों में संशोधन कर काम के घंटों को बढ़ाया जा रहा है। समान काम का समान वेतन आज भी पूर्ण रुप से लागू नहीं हुआ है। महिलाओं और बच्चियों पर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष विद्या ने बताया की सामाजिक समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। लगातार महंगाई बेरोजगारी बढ़ते सिलेंडर के दामों ने सभी को परेशान कर दिया है। इन आर्थिक और सामाजिक समस्याओं से उबरने का एकमात्र रास्ता है। 
संगठन की चेतना और सीमा ने भी विभिन्न क्रांतिकारियों से सीख लेकर शराब नशे के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की बात रखी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भी शराब नशे को बंद करने की बात रखी। संगठन की जिला अध्यक्ष सुनिधि जी ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मीनू ने किया।