समाज का हर वर्ग है नारी शक्ति का ऋणी
Mar 11 2024
ग्वालियर। समाज की संरचना का मुख्य स्त्रोत नारी ही है नारी के बिना इसकी कल्पना करना वेमानी है। नारी का सम्मान सिर्फ महिला दिवस वाले दिन ही अपितु हर रोज प्रतिदिन होना चाहिए। यह बात शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन के नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों ने कहीं।
जहां नारी की पूजा होती है उनका सम्मान होता है वहा देवता भी वास करते है हमें नारी सशक्तिकरण की बातें सिर्फ कहने तक ही सिमित नही रहना चाहिये अपितु उन बातों को अपनी विचार धारा अपनी सोच में क्रियान्वित करना चाहिए। इस उद्वोधन के साथ शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन के सम्मान समारोह की शुरुवात हुई जिसमे मुख्य अतिथि कृति सिंह संचालक गूँज एफ एम, विशिष्ट अतिथि आशा सिंह वरिष्ठ समाज सेवी, विशिष्ट अतिथि गिरजा गर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, विशिष्ट अतिथि अर्पणा पाटिल पार्षद वार्ड 58 मौजूद रही। सम्मान समारोह की अध्यक्षता डा खोजेमा सैफी ने की संस्था का परिचय संस्था के सचिव सुधीर राव दुरापे ने दिया। मंच संचालन स्वाती रेवड़ीकर ने किया। अतिथियों का स्वागत शिप्रा फाउंडेशन की टीम ने किया।
नारी शक्ति सम्मान पाने वालों में डा कुसुम सिंघल, सरिता तोमर, भावना छारी, अंजलि आचर, शिवकुमारी क्षैत्री, माधवी सिंह तोमर, महिमा तारे, गीता भदौरिया, शिल्पा डोंगरा, नम्रता सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, संगीता पचौरी, तृप्ति साओ, नीरजा रजक, जूली अनेजा, नेहा अग्रवाल, नीतू जाटव, करिश्मा मांझी, ज्योति शिंदे, शाहीन खान,अलका गुप्ता, मधु जोशी, अश्विनि अग्रवाल, शिनी कालविंट, मनीषा मोतीरमानी, रजनी अग्रवाल, थनकामिनी पिल्लई, अनामिका भदौरिया, कमलेश छारी, डा गीता सहित सभी नारी शक्ति को मोतियों की माला और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का सम्मान संस्था का स्मृति चिन्ह देकर किया। सभी अतिथियों एवं सम्मानित नारी शक्तियों का आभार संस्था सचिव सुधीर राव दुरापे ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









