घर के बार खेल रही मासूम की खदान में गिरने से मौत
Mar 11 2024
ग्वालियर। घर के बाहर स्थित खदान में बने दलदल में गिरने से दो साल की मासूम की मौत हो गई। बताया जाता है कि खेलते-खेलते बच्ची अचानक दलदल में गिर गई। उसे बचाने उसकी मां ने भी उसमें छलांग लगाई। लोगों ने मां-बेटी को निकालकर अस्पताल भेजा, जहां बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घटना बहोड़ापुर थानांतर्गत किशनबाग की बताई गई है।
यहां रहने वाले रिंकू की दो साल की बेटी आशिकी घर के बाहर खेल रही थी। दरवाजे से चंद कदमों की दूरी पर ही एक खदान है, जो अब दलदल का रूप ले चुकी है। खेलते-खेलते मासूम का पैर फिसला और वह उस दलदल में गिर पड़ी। जब मां वंदना ने बच्ची की चीख सुनी तो वह भी दौडक़र आई और दलदल में छलांग लगा दी। मां-बेटी को डूबते देख आस पड़ोस वालों ने किसी तरह मां और बेटी को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां घायल हो गई।
परिजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बहोड़ापुर पुलिस ने शव को निगरानी में लेने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के परिजन ने मना कर दिया कि वह पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते हैं। उनकी बच्ची हादसे का शिकार हुई है। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई है। परिजन ने बच्ची के शव को दफना दिया है।
मासूम के पिता रिंकू गौड का कहना है आशिकी पूरे घर की जान थी। पूरे घर में नटखट की तरह घूमती रहती थी। कभी मेरी शर्ट पहनकर निकल आती थी और सभी को हंसाती थी। सोचा नहीं था कि वह इस तरह हमें छोडक़र चली जाएगी। बंद खदान के गड्?ढे में लोग कचरा डालते रहते हैं। जिस कारण वहां दलदल बन गया है। जिसमें कई बार हादसे हो चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









