जैन मिलन के अधिवेशन में शाखाओं को अर्वाड से सम्मानित
Mar 11 2024
ग्वालियर। मानव सेवा और धार्मिक प्रभावन में आग्रणी जैन धर्म की संस्था नेमीनाथ जैन मिलन, युवा एवं जैन मिलन महिला शाखा नेमीनाथ के आतिथ्य में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमाक 2 का 37वें क्षेत्रीय अधिवेशन जैन वीर छात्रवास में आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जैन मिलन की श्रेष्ठ शाखाओं द्वारा मानवसेवा के क्ष्रेत्र में शिक्षा, शिविर, नेत्र ऑपरेशन, गरीब बच्चियों की शादी, रक्तदान आदि कार्यो के लिए अर्वाड से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेश शुक्ला थे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि अधिवेशन समारोह का शुभारंम जीएल जैन ने ध्वजारोहण कर किया गया। वहीं मंच का उद्घाटन राजेंद्र जैन घाटीगांव एवं महामंत्र णमोकार के चित्र का अनावरण बीना ज्ञानचंद जैन व दीप प्रज्जलित राकेश जैन परिवार ने किया।
संगठन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है-राजेश शुक्ला
इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेश शुक्ला ने सबोधित कहा करते हुऐ कहाकि भारतीय जैन मिलन परिवार की तरह है। जो सकल जैन समाज को एक सूत्र में पीने का काम कर रही है। संगठान समाज में होना बहुत जरूरी है। हर क्षेत्र में जैन समाज के संगठन सेवाकार्य कर रहे है। समारोह गौरव राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए युवा सम्मेलन कर रहे है। युवा ही हमारे देश, समाज का भविष्य है इनकी प्रगति देश की प्रगति है। हर क्षेत्र में युवाओ के लिए केयरिंग काउंसिलिंग एवं केरियर गाइडेंस जल्द शुरू करेंगे। हर क्ष्रेत्र की शाखाऐं धार्मिक व सामाजिक कार्यकामों में बढचढ कर हिस्सा लेती हैं।
अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ शाखाओ में जैन मिलन महिला नेमीनाथ दाना ओली,जैन मिलन महिला चंदन भिंड, जैन मिलन शिवपुरी, ग्वालियर, जेैन मिलन व महिला शिवपुरी, जैन मिलन पोरस, जैन मिलन युवा नेमीनाथ, जैन मिलन बालिक विहर्ष माधोगंज, जैन मिलन स्वतंत्र डबरा सहित को मिला।
वही सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अध्यक्ष ज्योति जैन नेमीनाथ, शालू जैन सिटी सेंटर, नरेंद्र जैन डबरा, राजकमल जैन भितरवार, पारस जैन नेमीनाथ, रीना जैन डबरा को अवार्ड से सम्मानित किया।
सर्वश्रेष्ठ मंत्री सुनीत जैन विनय नगर, वंदना जैन नेमीनाथ शाखा, मनीषा जैन सिटी सेंटर, अजीत जैन भिंड को मिला। क्षेत्रीय अधिवेशन में उत्तम अध्यक्ष, सर्व श्रेष्ठ शाखाए, सहित आदि 117 शाखाओ के अध्यक्ष मंत्री को सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









