माधवराव सिंधिया की जयंती पर सत्येन्द्र शर्मा ने फल वितरण किए

Mar 11 2024

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 79 जयंती पर भाजपा के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने बहोड़ापुर स्थित कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया।
सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया ने ग्वालियर के विकास को पंख लगाए और ग्वालियर का नाम भारत के प्रमुख शहरों में जोड़ा ग्वालियर में औद्योगिक कल कारखाने स्थापित करवाएं एवं ग्वालियर के विकास में आमूल चूल परिवर्तन किया ग्वालियर ही नहीं मध्य प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया। 
फल वितरण करने वालों में मनोज शर्मा, माधव पचौरी, रजत सविता, सचिन, श्यामल, पवन कुमार, जावेद हुसैन, राजेश शर्मा, संजीव जादौन डालचंद शाक्य, नितिन दिक्षित, सनी राजावत, पुनीत शर्मा, विशाल यादव, नीरज यादव, पुरन कुशवाह आदि शामिल रहे।