मुख्यमंत्री ने स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Mar 11 2024

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 79वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अमा महाराज की छत्री पहुंचे और भजन संध्या में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर धर्मगुरुओं एवं संतजन का पुष्पहारों से सम्मानित किया। 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ’योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भजन संध्या में मंत्रीगण नारायण सिंह कुशवाह व प्रद्युन सिंह तोमर, सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर व भिंड संध्या राय, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, बालेन्दु शुक्ल, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, रमेश अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र परमार, पुरुषोत्तम भार्गव, इमरती देवी व भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संया में ग्वालियर-चंबल संभाग के नागरिकगण भजन संध्या में शामिल हुए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया की 79वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुई भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक राजेंद्र पारिक व उनके साथियों ने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों का गायन किया।