गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा नेचर वॉक 2.0 का आयोजन

Mar 10 2024

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य हेतु मासिक नेचर वॉक का आयोजन तपोवन में किया गया। कार्यक्रम में नेचर वॉक के बाद में योग, ग्रुप डिस्कशन एवं विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ।
ट्रेनर राम स्वामी ने युवाओं से कहा कि हरे भरे वातावरण में योग करने एवं खेलों के खेलने से मन के साथ शारीरिक मजबूती का भी विकास होता है योग एवं खेल से हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम होता है। जो कि हमारे मानसिक अवस्था को शांत रखने में भी मदद करता है। तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए यदि हम योग एवं खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो हम तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। योग हमें बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है एवं आंतरिक अंग मजबूत करता है।
कार्यक्रम संयोजन आर्यन सोनी और सागर गुप्ता ने एवं आभार व्यक्त संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, अर्पित गुप्ता, अंशुल मिश्रा सिंह, श्रेया रस्तोगी, जयेश श्रीवास्तव, मोहित सिंह, आदेश पाठक, अमन शिवहरे सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।