ऊर्जा मंत्री द्वारा विद्युत अजाक्स फेडरेशन के कैलेंडर का विमोचन

Mar 10 2024

ग्वालियर। विद्युत अजाक्स फेडरेशन संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजी. आशीष रायपुरिया, इंजी अमित धनेलिया अध्यक्ष मुरैना, वीरेंद्र दीपंकर अध्यक्ष ग्वालियर, अनिल कुमार कोरी अध्यक्ष डबरा, के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंप गए।
 ज्ञापन में संविदा कर्मचारी से जब रेगुलर कर्मचारियों के काम लिए जाते हैं तो उन्हें रेगुलर कर्मचारियों की तरह अन्य सभी लाभ दिए जाने एवं उनके अनुबंध अवधि जो प्रतिवर्ष बढ़ाई जाती है उसको समाप्त करने की मांग की गई। साथ ही दयाराम टेकाम परीक्षण सहायक को सेवा में बहाल किए जाने हेतु तथा विद्युत अजाक्स फेडरेशन को कार्यालय हेतु आवास आवंटन करने हेतु ज्ञापन सौंप गए।
ज्ञापन देने वालों में संगठन के भारत सिंह खन्ना, राम रतन जाटव, बृजेश राजे, राजा भैया, योगेश आर्य, राम जाटव, भगवत दयाल कुरैचिया, राजेश साकेत, कमल कुमार,  मनोज पाराशर, अन्ना भाई, हरिओम कुशवाह एवं  नरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।