मंगलधाम वृद्ध आश्रम में वैवाहिक वर्षगांठ मनाई

Mar 10 2024

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर लायंस क्लब आस्था द्वारा मंगलधाम वृद्ध आश्रम में महिलाओं को साडिय़ां देकर सम्मानित कर महिलाओं को जागरूकता के विषय में बताया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगलधाम वृद्ध आश्रम की संरक्षक डॉक्टर तस्लीम अहमद, शिव शंकर अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि अग्रवाल द्वारा की गई।    
क्लब की सदस्य सुमन गोयल की वैवाहिक वर्षगांठ भी आश्रम पर सभी महिलाओ के साथ मिलकर मनाई गई। सभी ने उनको बधाई एवं आशीर्वाद दिया।