बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में 500 किलो हरे चारे की गौसेवा

Mar 10 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा लगभग 5 वर्षो से निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह की सेवा रविवार 10 मार्च को  जनकताल स्थित गौशाला बहोड़ापुर में 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
रविवार की सेवा में 100 किलो दीपक ओझल अग्रवाल, 100 किलो  निक्की मंगल, 100 किलो अजय कौरव,100 किलो श्रीमति आशा कुशवाह एवं 100 किलो हरे चारे की सेवा गुप्त रूप से सहयोग द्वारा की गई।
रविवार की सेवा में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, संजीव गुप्ता, पुनेश पाल आदि सदस्य उपस्थित थे।