लायंस क्लब अनुभूति ने 21 सफाई कर्मचारी महिलाओं का सम्मान किया

Mar 10 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा 21 सफाई कर्मचारी महिलाओं का सम्मान किया गया। मीनाक्षी गोयल की अध्यक्षता में ममता, गीता, शोभा, उषा, शशि, सीमा, पिंकी, बबीता दिना, काजल, बबीता, मंजू, संगीता, संजना, ललिल, मंजू, गुंजा, लक्ष्मी के साथ अनूप पारछे का फूल माला नारियल साड़ी के साथ सम्मानित किया गया।  
कार्यक्रम में वार्ड 32 के पार्षद त्रिपाठी, सुनील गोयल, सीएस तोमर, विजेंद्र सिंह कुशवाह, श्रीमती अलका कुशवाह, कमल बनवारी, विजय खंडेलवाल उपस्थित रहे। अलका कुशवाह ने सभी का आभार व्यक्त  किया।