संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने चयनित साथियों व पत्रकारों का सम्मान किया

Mar 10 2024

ग्वालियर। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा हनुमान मंदिर पुराना जिला पंचायत कार्यालय में सुंदरकाण्ड पाठ एवं ग्रुप-5 अंतर्गत चयनित साथियों, पत्रकार बंधुओं एवं चिकित्सकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों आंदोलन के दौरान मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान शत प्रतिशत वेतनमान का लाभ एवं नवीन भर्ती में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया था। 
उक्त कार्यक्रम क्षेत्रीय संयुक्त संचालक डॉ. राकेश चतुर्वेदी एवं सीएमएचओ डॉ. आरके राजौरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. एसएस भूषण, डॉ. विजय पाठक, डॉ. प्रबत प्रताप, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रणबीर सिकरवार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया, डीपीएम विजय भार्गव, एमएस खान, प्रशांत सक्सेना, कौशलेन्द्र सोलंकी, नीता शर्मा, अनुराधा पाराशर, यशवंत भार्गव, आदेश नरवरिया, जय कुमार शाक्य, कोमल सिंह, अमित पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, अर्पिता माहेश्वरी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।