शादी से लौट रही महिला के टेंपो से चोरी हुए 7 लाख रुपए के जेवरात
Mar 09 2024
ग्वालियर। शादी से लौट रही एक महिला के 7 लाख रुपए के गहने बैग से चोरी हो गए हैं। महिला ने जेवरात को चोरी होने से बचाने के लिए पहले एक स्टील के टिफिन में बंद कर उसे बैग में रख लिया था। इसके बाद वह शिवपुरी जाने के लिए वीडियो कोच बस स्टैंड के लिए रवाना हुए। गोला का मंदिर से टेंपो में सवार हुए और कंपू में केआरजी कॉलेज के सामने उतरी। जब बैग हल्का लगा तो महिला ने खोलकर चेक किया। अंदर रखा टिफिन सहित लाखों रुपए के गहने चोरी हो चुके थे।
जिस पर महिला ने शोर मचाया, तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। महिला और उसके पति ने टेंपो में उनके पास बैठी महिलाएं व पुरुष पर संदेह जताया है।
शिवपुरी के सिहोर इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय प्रियंका गुर्जर अपने पति हरेन्द्र गुर्जर के साथ दो दिन पहले इटावा उत्तर प्रदेश में एक रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। लौटते समय प्रियंका पहले ग्वालियर गोला का मंदिर अपने मायके आई। यहां मां-पिता से मिलने के बाद वह शिवपुरी जाने के लिए कंपू स्थित वीडियो कोच बस स्टैंड के लिए निकले थे। कंपू से उनको शिवपुरी के लिए बस लेनी थी। पति पत्नी गोला का मंदिर से कंपू के लिए विक्रम टेम्पो में सवार हुए थे। प्रियंका और उसका पति हरेन्द्र एक सीट पर न बैठते हुए आमने-सामने बैठे थे। प्रियंका की सीट पर तीन अन्य महिलाएं बैठी थीं।
विक्रम टेंपो में बैग प्रियंका अपने पास रखे हुए थी। जब वह केआरजी कॉलेज के बाहर टेंपो से उतरे तो प्रियंका को बैग कुछ हल्का सा नजर आया। उसने वहीं बैग खोला तो पता लगा कि अंदर गहनों से भरा रखा स्टील का टिफिन चोरी हो चुका था। जिसमें लगभग 12 तोला सोना रखा था।
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि केआरजी कॉलेज से करीब 100 मीटर पहले दो महिलाएं उतरी थीं, जो सवारी वाहन में मेरे पास बैठी थीं। अब पुलिस उस स्पॉट पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे संदेहियों का कोई सुराग मिल सके।
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि शादी में जेवरात पहनने के बाद उस ने अपने मायके से आते समय उनको एक टिफिन में बंद कर बैग में अंदर कपड़ों के बीच रख दिया था। उसे पता था कि गाडिय़ों में सामान चोरी हो जाता है। पर वह यह नहीं जानती थी कि इसकी निगरानी रखने के बाद भी वह चोरी की शिकार हो जाएगी।
प्रियंका ने बताया कि उसके टिफिन में एक बड़ा हार, जो लगभग साढ़े चार तोला, छोटा हार ढाई तोला, चार चूड़ी दो तोला, चार अंगूठी डेढ़ तोला, बाजूबंद एक तोला, एक पेण्डल सोने का रखा हुआ था। यह गहने वजन में लगभग 12 तोला था।
टेम्पो और विक्रम में जेवर चोरी करने वाला गिरोह वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है और पुलिस के हाथ नहीं आता है। इससे पहले भी दर्जनों वारदातें होने के बाद एक भी वारदात में पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
इस मामले में कंपू थाना प्रभारी विनोद कुमार छावई ने कहा कि एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









