अचलेश्वर मंदिर पर पुलिस के साथ सुरक्षा में तैनात महिलाओं को सम्मानित किया

Mar 09 2024

ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहीं महिलाओं और नगर रक्षा समिति की सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। 
महाशिवरात्रि के अवसर पर एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर मय महिला पुलिस बल के अचलेश्वर मंदिर पर तैनात रहीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहीं। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को देखते हुए डीएसपी महिला सुरक्षा किरण अहिरवार एवं महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने व्यवस्था संभाल रहीं महिला पुलिसकर्मियों और नगर रक्षा समिति की महिलाओं का फूलमाला पहनाकर समान किया। 
डीएसपी किरण अहिरवार ने पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में लगातार मेहनत कर रही महिलाओं की लगन व मेहनत की सराहना भी की।