बनवासी बालक छात्रावास केदारपुर में अभिषेक कर शिवरात्रि मनाई

Mar 09 2024

ग्वालियर। बनवासी बालक छात्रावास केदारपुर में शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम गौमाता का पूजन कर सभी छात्रों ने एक लाख 108 ओमकार मंत्र का जाप करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात भगवान शिव का अभिषेक हुआ। जिसमें छात्रावास के बच्चों एवं समिति के सदस्यों द्वारा ओमकार मंत्र का निरंतर जाप किया गया। अभिषेक के पश्चात सभी ने मिलकर गौ माता की आरती की।
इस अवसर पर छात्रावास समिति के जगदीश प्रसाद शर्मा, गिरिराज गोयल, डॉ. प्रकाश लोहिया, नवल किशोर शुक्ला, गंगासिंह सिकरवार, प्रमोद चौहान आदि उपस्थित रहे।