विज्ञान महाविद्यालय में 36 कर्मचारियों को स्थायीकर्मी के नियुक्ति पत्र वितरित

Mar 09 2024

ग्वालियर। शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अजय बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्री  बंसल एवं प्राचार्य डॉ बीपी एस जादौन ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनभागीदारी एवं अन्य मदों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कुशल एवं अकुशल श्रेणी में स्थायीकर्मी बनाए जाने का निर्णय जनभागीदारी समिति की बैठक में सर्वसहमति से लिया गया। तत्पश्चात 36 कर्मचारियों को  नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बंसल द्वारा नवनियुक्त स्थायी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय के प्रशासनिक व अन्य कार्यों में अब अधिक सुगमता होगी। 
नव नियुक्त स्थायीकर्मियों में से मनोज पाल ने कहा के हमारी जीवन भर की मेहनत उच्च शिक्षा विभाग की कृपा से सफल हो गई। रेखा ठाकुर ने कहा के हमें इस दिन का उन्हे लंबे समय से इंतजार था, अब मैं अपने परिवार को अच्छे से पाल सकूंगी। 
इस अवसर पर समिति के सदस्य राजेश गुर्जर, नरेंद्र राजावत, निधि गर्ग, रेखा गर्ग, आलोपी बंसल, शुभव जैन, शिवराज कटारे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आभार जनभागीदारी समिति के प्रभारी प्राध्यापक डॉ नागेंद्र चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।