ग्वालियर के 7 खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने चंडीगढ़ रवाना

Mar 08 2024

ग्वालियर। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के द्वारा 15 से 19 मार्च तक ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भाग लेने के लिए कराते डो एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर की 5 महिला एवं 2 पुरुष खिलाडियों ने क्वालीफाई किया है। इसी क्रम में सातों खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने चंडीगढ़ रवाना।
शिहान संतोष पाण्डेय ने बताया कि क्वालीफाइड खिलाडिय़ों में वैष्णवी पाण्डेय, योगिता भदौरिया, नंदिनी दीक्षित, दीक्षा राजौरिया, तान्या अग्रवाल, तथा पुरुषों में प्रियांक भदौरिया और अनुज गोस्वामी शामिल हैं।
टीम के साथ निहारिका कौरव महिला टीम कोच तथा अमित यादव पुरुष टीम कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय, सचिव सतीश राजे, धर्मेन्द्र नागले आदि ने सभी खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के साथ पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।