जेसीआई ग्वालियर ने मंगलधाम वृद्ध आश्रम में महिला दिवस मनाया

Mar 08 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में थाटीपुर स्थित मंगलधाम वृद्ध आश्रम में महिला दिवस मनाया गया। वहाँ मौजूद वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के साथ कुछ समय बिताया और उनकी जरूरत और आश्रम की जरूरत की वस्तुएं और फूड पैकेट्स उनको प्रदान किए गए। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका ग्रोवर द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रीती बंसल, वंदना शर्मा, हनी अनेजा, मोना गोयल, आनंद शर्मा, पंकज गोयल, दीपेश ग्रोवर एवं कार्यकरिणी सदस्य और आश्रम की संस्थापक श्रीमती आरती तोमर जी उपस्थित थी।