उद्योग और व्यापार की प्रगति में कैट की अहम भूमिका: अशोक गोयल

Mar 08 2024

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर का नवीन कार्यालय पटेल नगर सिटी सेंटर ग्वालियर में कैट के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने उद्घाटित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने उद्योग और व्यापार की सेवा में प्रशंसनीय कार्य किया है और अब कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी होने के बाद एक संभावना अनुभव हो रही है। कैट भविष्य में और मजबूती से अपनी बात रख सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने कैट की प्रगति की कामना की। 
कैट मप्र अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि कैट की गतिविधियों को लेकर वार्षिक स्मारिका प्रकाशित की जायेगी और अब नवीन कार्यालय में अनेेक गतिविधियां संचालित होंगी। शीघ्र ही कैट यूथ विंग आकाश जैन, प्रभात चौपड़ा, सजल अग्रवाल के नेतृत्व में सक्रियता से कार्य करेगा। कैट जिलाध्यक्ष दीपक पमनानी ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर कैट कार्यालय का उद्घाटन संपन्न कराया। उन्होंने सभी सदस्यों से एयरपोर्ट के लोकर्पण कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर कैट के मनोज चौरसिया, मुकेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल ने कहा कि नवीन कार्यालय में प्रति सप्ताह बैठक आयोजित होगी जिसमें विशेषज्ञ को बुलाकर उनका अनुभव शेयर किया जायेगा और युवा व्यापारियों के लिये स्टार्टअप एवं अन्य योजना लागु की जायेगी। 
इस अवसा पर मुकेश जैन, गोपाल जयसवाल, जेसी गोयल, अंशुल गुप्ता, हरिओम चौरसिया, श्रीमती कविता जैन, सुनील बंसल, श्रीमती रानी बंसल, राजेश जैन, ब्रजमोहन सिंह कुशवाह, देवेन्द्र सिंह, सचिन राजपूत, कमल अग्रवाल, प्रिया दास, आर.के. शर्मा आदि उपस्थित थे।