कैंसर जांच शिविर में नि:शुल्क हुई जांचें

Mar 08 2024

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान तथागत फाउंडेशन शिवपुरी और शा. कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पिछोर में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओपी प्रशांत शर्मा, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रजत लोहिया (कैंसर सर्जन), डॉ. सीमा शिवहरे (कन्सल्टेंट स्त्री रोग), डॉ. संदीप कुमार शर्मा (हेड एण्ड नेक सर्जन), डॉ. वर्मा (बीएमओ, सीएचसी, पिछोर) उपस्थित रहे।
आयोजक समिति में आलोक एम इन्दौरिया (फाउन्डर प्रेसिडेंट तथागत फाउंडेशन एवं वरिष्ठ पत्रकार), डॉ. पीके खरे (वरिष्ठ सर्जन एवं गायत्री परिवार शिवपुरी प्रमुख) एवं समस्त मनोनीत सदस्य उपस्थित रहे।
 नि:शुल्क केंसर रोग निदान शिविर में कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर की टीम के डॉक्टरों ने सभी रोगियों का परीक्षण किया जिसमें 180 रोगी लाभान्वित हुए। केंसर के परिक्षण के लिए होने वाली मेंहगी जांचे जैसे बायोप्सी जांच, पेपस्मीयर जांच, सीबीसी जांचें नि:शुल्क की गई।