बेटी है तो कल है संस्था ने 61 बहनों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया
Mar 08 2024
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था द्वारा महिला दिवस पर 12वां नारी शक्ति सम्मान का आयोजन शिल्प बाजार में किया गया।
कार्यक्रम में मुखातिथी ग्वालियर सीएसपी मुरार सुश्री हिना खान, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसपी सिटी सेंटर, श्रीमती सुभा श्रीवास्तव ने की विशिष्ट अतिथि नीलम दीक्षित, कृति सिंह, डीसी तिवारी उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने एवम आभार नुपुर गोयल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की संस्था ने 2013 में इस सम्मान समारोह की शुरुआत की थी तबसे लेकर निरंतर 12 वर्षो से स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवा, सांस्कृतिक, पुलिस, पत्रकार, शिक्षा व आंगनबाड़ी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया जाता रहा है।
इस अवसर पर हिना खान ने कहा की हमे अपने बच्चो से बात करना चाहिए उन्हें गुड टच, बेड टच की जानकारी देना चाहिए। वही सुभा श्रीवास्तव ने कहा की आज महिलाओ ने है क्षेत्र में अपना प्रचार लहराया है आज यहा सम्मानित होने वाली सभी बहनों को में बधाई देती हंू।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









