अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विप्रा ने किया संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन
Mar 08 2024
ग्वालियर। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीटीएस तिघरा एसपी सुमन गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि उपायुक्त विकास उषा पी शर्मा, अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास सीमा शर्मा एवं राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की ईसी मेंबर डॉ. संगीता कटारे मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमन गुर्जर ने कहा कि सशक्त नारी से ही विकसित राष्ट्र बनता है। मानवता को शौर्य के साथ करुणा, कर्मठता के साथ विवेक और सहनशीलता देने वाली आत्मनिर्भर और स्वावलंबी नारी ही देश की असली ऊर्जा है। उषा पी शर्मा ने कहा कि एक शिक्षित नारी पूरे परिवार को शिक्षित, समाज को सजग बनाती है। रजनी शुक्ला ने कहा कि नारी कर्तव्य परायणता के साथ देशभक्ति के साथ आदर्श नागरिकता के संस्कार देती है। इसके अलावा सीमा शर्मा एवं डॉ. संगीता कटारे ने विप्रा मंच के सामाजिक सरोकारों से प्रतिबद्धता की सराहना की। समारोह के अंत में विभिन्न विधाओं में सराहनीय कार्य करने वाली विप्रा संगनियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा शर्मा ने एवं आभार डॉ. राजरानी शर्मा ने माना।
इस मौके पर ज्योति शर्मा, रश्मि पवार शर्मा, मुनमुन शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, सुमन तिवारी, ममता उपमन्यु, निधि मिश्रा, मंजू शर्मा, प्रज्ञा कवीश्वर, नीलम शुक्ला, पल्लवी शर्मा, अनीता देपुरिया, मनीषा शुक्ला, इस्मिता दीक्षित, रजनी शर्मा, निर्मला शर्मा, रेनू उपमन्यु, अर्चना शर्मा, उमा चतुर्वेदी, नीतू उपमन्यु, भावना चतुर्वेदी, गीता शर्मा, किरण मिश्रा, श्रुति उपाध्याय, नीलम शर्मा, कल्पना ऋषीश्वर, सुधा दीक्षित, माला शर्मा, शैलजा मिश्रा, विभा शुक्ला, डॉ. नीतू भारद्वाज, वंदना शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, दीप्ति शर्मा आदि विप्रा संगनियां उपस्थित रहीं।
नाटक का मंचन किया, कहा- प्री वेडिंग हमारी संस्कृति नहीं
अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि विप्रा संगिनियों ने विवाह समारोहों में प्री वेडिंग पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुये कहा कि यह हमारी संस्कृति का भाग नहीं। ये अतिरिक्त प्रदर्शन है और अपव्यय है। इस विषय महिलाओं द्वारा एक नाटक का मंचन किया गया, जिसकी लेखिका डॉ. राजरानी शर्मा थीं। कार्यक्रम में शिव भक्ति के गीतों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसमें सभी सखियों ने पारंपरिक परंपरा को अपनाते हुए सीधे पल्ले की साड़ी पहनीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









