कैंसर पीडि़ताओं को कराया साप्ताहिक योग प्रशिक्षण
Mar 08 2024
ग्वालियर। कैंसर अस्पताल तथा शोध संस्थान में एक नई शुरुआत हुई जिसके तहत कैंसर से पीडि़त मरीजों को साप्ताहिक योग प्रशिक्षण दिया जाता है। कैंसर अस्पताल के निर्देशक डॉ. बीआर श्रीवास्तव का कहना है कि आज हम योग के फायदों के बारे में जानते हैं। यहां तक कि कैंसर के मरीजों में इसका महत्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिद्ध हो चुका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, कैंसर अस्पताल में योग से लाभ के प्रयास की शुरुआत की गई है।
योग प्रशिक्षक, बरखा नामदेव द्वारा मरीजों को फेफड़े मज़बूत करने के व्यायाम, शरीर में स्फूर्ति लाने के व्यायाम, हास्य योग तथा कैंसर प्रभावित शरीर के हिस्से को ठीक करने के सूक्ष्म योग सिखाती हैं। डायटीशियन रूपम सक्सेना, मरीजों को उचित खानपान से अवगत करवाती हैं। ताकि वाई किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचे रहें तथा उन्हें पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहे।
डॉ. गुंजन श्रीवास्तव का कहना है कि मरीज अधिक से अधिक सपोर्ट ग्रुप का लाभ लें, यही उद्देश्य है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









