वर-वधु एक दूसरे के मातापिता का सम्मान कर स्वच्छता का रखें ध्यान: महापौर डॉ सिकरवार
Mar 07 2024
ग्वालियर। मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंध रहे सभी वर-वधु एक दूसरे के मातापिता का सम्मान करें तथा अपने घर के साथ ही अपने आस पास गली व मोहल्ले में स्वच्छता का ध्यान रखें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रोत्सहित करें। यह बात महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयेाजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रुप में वर-वधु को आर्शीवाद प्रदान करते हुए कही।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयेाजित कार्यक्रम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में आज 41 जोडों के विवाह सम्पन्न कराए गए। सम्मलेन में पूर्ण विधिविधान एवं रीतिरिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराए गए।
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल की सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती सुनीता अरुणेश कुशवाह, श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, विजय बरुआ, नीरज श्रीवास्तव, पंडित धीरज शर्मा, प्रेमनाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी नव विवाहित जोडों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। आर्शीवाद समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा सभी कन्याओं को 49 हजार रुपए का चेक उपहार स्वरुप प्रदान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









