लोकमंत्रणा में आई समस्याएं सुनकर महापौर डॉ. सिकरवार ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

Mar 07 2024

ग्वालियर। महापौर लोकमंत्रणा के दौरान आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण हो इसके लिए संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। यह बात महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने महापौर लोकमंणा में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। लोकमंत्रणा में मेयर इन काउंसिल के सदस्य अबधेश कौरव, श्रीमती सुनीता अरूणेश कुशवाह, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, डॉ संध्या सोनू कुशवाह, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, उपायुक्त डा प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर लोकमंत्रणा के दौरान वार्ड 52 स्थित बुद्व नगर गुडा बगिया निवासीआशाीष कुशवाह ने आवेदन देकर शिकायत की कि पडौसी द्वारा अपने मकान का छज्जा बाहर निकालकर अवैध रुप से बना रहा है कृपया छज्जा हटवाने की कृपा करें। जिस पर महापौर डॉ. सिकरवार ने उक्त आवेदन को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। वार्ड 26 स्थित मुरार कंपनी बाग निवासी द्रोपदी निगम ने आवेदन देकर नामांतरण कराने का आग्रह किया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
वार्ड 34 स्थित मातावाली गली निवासी लक्ष्यमण प्रजापति ने आवेदन देकर बताया कि उनके द्वारा भवन निर्माण अनुज्ञा का आवेदन दिया लेकिन नहीं हो पा रही है कृपया प्रकरण का निराकरण करने की कृपा करें। जिस पर महापौर डॉ सिकरवार ने संबंधित भवन अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। वार्ड 38 स्थित अयोध्या नगरी बीजासेन माता मंदिर के पास बेलदारपुरा निवासियों द्वारा पानी की समस्या को लेकर आवेदन दिया तथा समस्या का निराकरण कराने का आग्रह किया। जिस पर महापौर डॉ सिकरवार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
महापौर लोकमंत्रणा में अन्य आवेदनों पर भी सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को उक्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।