जेयू में दुर्घटनाएं रोकने सडक़ों पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर
Mar 07 2024
ग्वालियर। वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययनशाला में प्रोक्टोरियल बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सत्र प्रारंभ होते ही प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य विभागों एवं छात्रावासों में छात्रों विशेषकर नए आने वाले छात्रों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित कर रैगिंग निषेध तथा विश्वविद्यालय प्रशासन की सहायता से उन्हें स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवायेंगे तथा पूरी तरह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। विश्वविद्यालय के दोनों गेटों (सिटी सेन्टर एवं गेस्ट हाउस के सामने) के लिये दो परमानेन्ट मोबाइल नंबर होने चाहिए, जिससे 24 घण्टे कनेक्टविटी बनी रहे।
गार्ड की ड्यूटी बदलने पर भी तैनात गार्ड के पास वह मोबाइल हमेशा होना चाहिए। परिसर में घूमने आने वाले एवं प्रवेश करने वालों के लिये दिशा-निर्देश एवं आपातकालीन फोन नंबर बोर्ड पर प्रसारित होने चाहिये। परिसर में कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर रैगिंग निषेध से संबंधित दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर लिखने के लिये बोर्ड लगाये जाने चाहिए। परिसर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं अत: कुछ जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाना आवश्यक है। प्रोक्टोरियल बोर्ड के पास एक वाहन उपलब्ध होना चाहिये जिससे बोर्ड के सदस्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण करते रहें। पूर्व में कार्यपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया था एवं एक वाहन खरीदा गया था जो काफी समय तक प्रोक्टोरियल बोर्ड के पास रहा। नया सत्र प्रारंभ होने वाला है इसलिये सभी विभागों में विभागीय एण्टी रैगिंग एवं अनुशासन समिति गठित करने के लिये सूचित किया जावे सहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









