व्यापारियों की सुरक्षा प्रदान करना सरकार का प्रथम उद्देश्य:ऊर्जा मंत्री
Mar 07 2024
ग्वालियर। मंत्री जी, पुलिस क्यों अपराधियों को नहीं पकड़ पा रही है? सरकार के लिए यह चिंतन का विषय है। आरोपी आखिरकार पुलिस के तंत्र से बाहर कैसे हैं यह बात समझ के परे है। ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपने आंदोलन को 7 दिन के लिए विराम लगाया था, लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई सामने न आने पर व्यापारियों ने ऊजां मंत्री को आमंत्रित कर अपनी व्यथा सुनाई।
मुरैना में सराफा एवं टिम्बर व्यवसायी के साथ घटित अपराधिक घटना एवं ग्वालियर में लोहा व्यवसायी एवं व्यवसायी परिवार के साथ चोरी की घटना पर चिंतन बैठक में ऊर्जा मंत्री सबसे व्यापारियों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही है बल्कि उल्टा व्यापारियों को धमकाया जा रहा है। पुलिस की कार्यवाही ऐसी होनी चाहिए कि जिसमें आरोपियों के अंदर भय का माहौल हो लेकिन यहां स्थिति विपरीत है और व्यापारी खुद भय के माहौल में है।
चेंबर में चितन बैठक में ऊर्जा मंत्री ने व्यापारियों से कहा कि, व्यापारियों की सुरक्षा प्रदान करना सरकार का प्रथम उद्देश्य है। व्यापारियों की वजह से ही ग्वालियर में व्यापार विस्तार कर रहा है, ऐसे में अपराधियों पर कारवाई सशक्त होनी चाहिए इस मामले में स्वय डीजीपी से बात करेंगे और जल्द से जल्द आरोपियों को हिर सत में लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









