कई दिनों से लापता अधेड़ की कुंए में मिली लाश,पुलिस ने जांच शुरू की
Mar 07 2024
ग्वालियर। भितरवार थाना क्षेत्र के इकहरा गांव से पिछले आठ दिन से लापता अधेड़ की खेतों पर स्थित कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कुंए से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भितरवार चिकित्यालय की भिजवा कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भितरवार थाना क्षेत्र के इकहरा गांव निवासी अधेड़ बहादुर ङ्क्षसह सोलंकी पिछले 8 दिन से गायब थे। उनके परिवार के लोगों और गांव वालों ने उन्हें आसपास के गांवों तक में तलाश किया लेकिन वह नहीं मिले।
गुरूवार सुबह ग्रामीणों ने खेत पर बने कुंए में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुंआ से निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भितरवार चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









