बेकरी शॉप में भडक़ी आग, पांच लाख का नुकसान हुआ

Mar 07 2024

ग्वालियर। शिन्दे की छावनी स्थित बिजली घर मार्ग पर एक बेकरी शॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोगों ने भागकर सडक़ पर आकर स्वयं को सुरक्षित किया। दुकान के पास ही एक निजी अस्पताल भी है। 
बैकरी में भडक़ी आग ने दुकान के अंदर रखे पूरे सामान को जलाकर खाक कर दिया। तडक़े वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने फोन से इसकी सूचना फायर अमले को दी। दमकल की दो गाडिय़ां पानी फायर कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान मालिक का पांच लाख रुपये का सामान खाक हो चुका था। 
दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे की छावनी में चरक हॉस्पीटल के पास शेखर सोलंकी पुत्र श्याम लाल सोलंकी निवासी शिंदे की छावनी की द केक बेकरी की दुकान है। जिसमें गुरूवार अलसुबह चार बजे अचानक आग भडक़ गयी। तडक़े वहां से गुजर रहे चेतन नामक राहगीर ने मोबाइल से 4.38 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की दो गाडियों ने पानी फायर कर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गयी तक तक बेकरी दुकान के मालिक का पांच लाख रुपये कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था। 
लेडिज टेलर की दुकान में लगी आग
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में सागर ताल रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन के पास गत रात को ढाई बजे सलौनी लेडिज टेलर की दुकान में अचानक धुंआ उठना शुरू हो गया। इसके बाद आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी की घटना में दुकान में रखी सिलाई मशीन और कॉस्मेटिक का सामान एवं गल्ले में रखी नगदी जलकर राख हो गई। दमकल अमलने ने बड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया।