जौरासी अष्टलक्ष्मी मंदिर में किए दर्शन

Mar 07 2024

समीक्षा बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कलेक्ट्रेट से जौरासी स्थित महालक्ष्मी मंदिर के लिए रवाना हुये और वहां पहुंचकर मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुये। इस अवसर पर उनके द्वारा स्वामी अवधेशानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह सीधे महाराजपुरा हवाई अड्डे के लिए रवाना हुये जहां से वह विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।