जेएएच अस्पताल में डेंटिस्ट दिवस पर मरीजों के लिए एक कार्यक्रम हुआ

Mar 07 2024

ग्वालियर। विश्व डेंटिस्ट दिवस पर जेएएच अस्पताल में मरीजों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों को दांतों की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई एवं मेडिकेटेड टूथपेस्ट आदि वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र पहारिया, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आलोक पुरोहित, डॉक्टर केआर खांडे, डॉक्टर आशीष माहेश्वरी, डॉक्टर अभिषेक पाठक, डॉक्टर ध्रुव माथुर एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित थे।