कैंसर से बचाव के लिए नियमित जांच और परामर्श जरूरी:डा. गुंजन
Mar 07 2024
ग्वालियर। विश्व महिला दिवस को रेखांकित करते हुए रोटरी क्लब लारियल्स ग्वालियर एवं प्रगति विद्या पीठ के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता सेमिनार एवं चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. गुंजन श्रीवास्तव मेडिकल आंकोलाजिस्ट, डा. मोनिका दीवान गायनेकोन्कोलाजिस्ट, डा. सीमा शिवहरे चिकित्साधिकारी व विशिष्ट अतिथि कविता सोनी, रितू बाफना एवं मीरा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
अवेयरनेस सेशन में डा. गुंजन श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर एक महामारी का रूप लेती जा रही है। हर नौ में से एक व्यक्ति को कैंसर होने की पूरी संभावना है और इससे निजात पाने के लिए बीमार न होने पर भी नियमित जांच व परामर्श (स्क्रीनिंग) कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण से कैंसर को जड़ से मिटाया जा सकता है।
डॉ. सीमा शिवहरे ने कैंसर क्या है और कैसे फैलता है बताया और सिर एवं गला कैंसर के कारणों, लक्षणों, अवस्थाओं, डायग्नोसिस एवं उपचार के विषय में बताकर स्तन तथा मुख व गला कैंसर पर केन्द्रित रहते हुए अपनी बात रखी।
डॉ. मोनिका दीवान ने अपने उद्बोधन में गर्भाशय मुख कैंसर को समझने के एक मरीज की कहानी के माध्यम से विस्तार से बताया। निरामई की एक अद्भुत एवं प्रभावी तकनीक जिसे थर्मालायटिक्स स्क्रीनिंग कहते है जो ग्वालियर में पहली बार कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर के माध्यम से पहली बार प्रयोग करते हुए 60 से भी अधिक महिलाओं का स्तन परीक्षण किया गया। इस तकनीक में छूने की, देखने की, जरूरत नहीं होती है और विकिरण (जैसे एक्सरे) की आवश्यकता नहीं होती। इस तकनीक से दर्द बिल्कुल भी नहीं होता।
कार्यक्रम में अर्चना श्रीवास्तव, अंकिता सेवानी, मेघा आहूजा, सुशीला साबू, मेघा नावानी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









