भाविप शाखा समर्पण द्वारा कन्या की गृहस्थ जीवन का सामान उपहार में दिया

Mar 07 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद् की समर्पण शाखा द्वारा एक गरीब कन्या को शादी का सामान देकर सहयोग किया। भाविप शाखा समर्पण द्वारा खिडक़ी मोहल्ला गोपी का बाड़ा होरीपुरा गंज ग्वालियर मे निवासरत गरीब कन्या कमलेश पुत्री बैजंती बाई की शादी मे दीवान गद्दा चादर, तकिए, ड्रेसिंग टेबल, चार कुर्सी टेबल सैट, सिलाई मशीन, पंखा, डिनर सेट,7 साड़ी, पेंट शर्ट, सोने की कान की 2 बाली आदि गृहस्थ जीवन का सामान उपहार में देकर कन्या का जीवन सुखमय एवम मंगलमय होने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के संयोजक संजय धवन, मुख्य अतिथि वार्ड 13 के पार्षद दिनेश सिकरवार थे। विशिष्ट अतिथि कमल किशोर गुप्ता, अशोक गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महेश गौतम, श्याम सुंदर मांडिल, देवेन्द्र शिवहरे, अनिल भारद्वाज, संजय धवन, महेश धीमान, अरविंद दुदावत, अनूप अग्रवाल, संजय खण्डेलवाल, नरेन्द्र शिवहरे, विजय भवानी, अशोक गर्ग, गुलाब सिंह, पीडी मिश्रा, मधु धीमान, श्रीमती मधु धवन, मायासिंह, गुलाब सिंह प्रजापति आदि उपस्थित थे।