स्व.माधवराव की 79वीं जयंती पर भजन संध्या 10 मार्च को, मुख्यमंत्री व सिंधिया होंगे शामिल
Mar 07 2024
ग्वालियर। स्व. माधवराव सिंधिया की 79वीं जयंती के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन 10 मार्च को अश्वमा महाराज की छत्री पर शाम 5:५0 बजे किया जा रहा है। भजन संध्या में ग्वालियर के राजेन्द्र पारिख एवं भजन गायिका शिन्नी कालविंट भजनों से स्व. सिंधिया को स्वांजलि देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सपरिवार सहित उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल, बालखाण्डे ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 10 मार्च की सुबह 8 बजे नदीगेट एवं छत्री में स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर भाजपा के सभी पदाधिकारीगण, विभिन्न वर्गों के सभी सदस्यों, वरिष्ठजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चारों धर्मों के गुरु संत कृपाल सिंह, अदुल अजीज कादरी (शहर काजी), ढोली बुआ महाराज, रमेश लाल एवं बलजीत सिंह, फादर संजय भोसले को शॉल एवं श्रीफ ल देकर सम्मानित करेंगे।
भजन संध्या में शासन के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, नारायण सिंह कशवाह, पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह, ध्यानेन्द्र सिंह, माया सिंह, अनूप मिश्रा, जयभान सिंह पवैया, अध्यक्ष कौशल शर्मा उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर सहसंयोजक पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, रामनारायण मिश्रा भी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









