राष्ट्रपति से बीके प्रहलाद सहित 100 सदस्यीय दल ने राष्ट्रपति भवन में की मुलाकात
Mar 07 2024
ग्वालियर। राष्ट्रपति भवन में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से ब्रह्माकुमारीज युवा प्रभाग के 100 सदस्यीय दल ने विशेष मुलाकात की। बैठक में प्रमुख रूप से ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका आशा दीदी, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन(आरईआरएफ) युवा प्रभाग की उपाध्यक्षा चंद्रिका दीदी, युवा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके कृति दीदी, मुख्यालय संयोजक बीके आत्मप्रकाश भाई, ग्वालियर से बीके प्रहलाद सहित भारत के बिभिन्न राज्यों से पधारे युवा प्रभाग के सदस्य भी शामिल रहे।
बैठक के दौरान संस्था के युवा प्रभाग द्वारा की जा रही सेवाओं की विविध जानकारी राष्ट्रपति के साथ साझा की गई। राष्ट्रपति ने युवाओं को सशक्त बनाने, विशेष रूप से आर्थिक सशक्तिकरण और आत्म-सम्मान को बढ़ावा देने में युवा प्रभाग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रभाग के प्रयासों की सराहना की।
बैठक में युवाओं के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा पर भी चर्चा हुई। चर्चा में समाज की महत्वपूर्ण समस्याओं को हल करने, सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने एवं व्यक्तियों के बीच आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए समर्पण भाव की सेवा पर जोर दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









