ग्राम चराई रेंहट में वेदी प्रतिष्ठा, शिखर कलशरोहण कार्यक्रम शुरू हुआ
Mar 06 2024
ग्वालियर ग्राम चराई रेहट में 150 सौ साल पुराना प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर का नवनिर्मित पार्श्वनाथ दिगंबर जिन मंदिर एवं नवीन वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का का शुभारंभ बुधवार को मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज एवं मुनिश्री विश्व सौम्या सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश ग्राम चराई में गाजेबाजे के साथ जैन समाज के अनुराई ने भव्य आगवानी की। उपाध्याय श्री के सानिध्य में 6 और 7 मार्च को ग्राम चराई हाइवे पर नवनिर्माण भव्य जिनमंदिर व वेदी प्रतिष्ठा, शिखर पर कलशारोहण एवं विश्वशांति महायज्ञ एवं पालकी शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम आयोजित होगे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन (आदर्श कलम) ने बताया कि चराई जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ मंगल कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा हाईवे से शुरू होकर उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज व मुनिश्री सौम्या सागर महाराज का मंगल प्रवेश के साथ शोभायात्रा हाइवे से होकर मुख्य मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुॅची। शोभायात्र में महिलाएं केशरिया सॉड़ी में सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी! बैंड डीजे और ढोल तासे की धुन पर पुरुष, महिलाऐं ओर बालिकाएं भक्ति नृत्य करती हुई चल रही थी।
उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म के बुलावे व दान के मांगने का इंतजार नहीं करना चाहिए यहां तो बिना बुलाए जाना व बिना मांगे दान देना ही सबसे बड़ा पुण्य है। धर्म के कार्यों में भक्त को अपनी श्रद्धा से भी ज्यादा दान देने का भाव रखना चाहिए यह भाव उसके पुण्यार्थ को ओर अधिक बड़ा देता है जितना वह धर्म को देता उससे भी ज्यादा उसके जीवन में बढ़ता जाता है। धर्म दान में भक्त की श्रद्धा ही काम आती है। श्रद्धा, आस्था और विश्ववास का भव्य मंदिर ऊर्जा का संचालन कर रहा है। धर्म से ही पुण्य का संचार होता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









