संस्था के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से किया भगवान का अभिषेक

Mar 07 2024

ग्वालियर। शहर की सामाजिक संस्था जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल द्वारा चौबीस तीर्थंकर भगवान जी का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाने का संकल्प लिया। जिसके तहत बुधवार को गेड़ेवाली सडक़ स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नासिया में मनाया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि इस अवसर पर सस्था के सभी सदस्यों ने भगवान श्रेयांशनाथ का सामूहिक अभिषेक किया एवं अष्टद द्रव्य से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक किया। भगवान की शांतिधारा की गई। भगवान के जन्म कल्याण के अवसर पर संस्था द्वारा मिष्ठान का वितरण भी किया गया। 
इस अवसर पर संस्था के रामकुमार जैन, एडवोकेट मनोज कुमार जैन,  रोहित जैन, अजय कागदी, रविंद्र जैन बाबा, अरविन्द जैन मोदी, नीरज जैन, गौरव जैन, दीपक जैन, मनीष जैन, प्रदीप जैन, राकेश जैन, गगन जैन, सौरव जैन सोनू, नरेन्द्र जैन, अंशुल जैन, संगीता कागदी, नीतू मोदी, आरती जैन, अंजलि जैन आदि उपस्थित थे।