आशारामबापू की रिहाई के लिए महिला उत्थान मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Mar 06 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल ग्वालियर की साधक वीरांगनाओं ने निर्दोष बापू को समुचित उपचार और शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 
87 वर्षीय वयोवृद्ध संत आशाराम बापू को फर्जी केस में फंसाकर विगत 11वर्षों से जोधपुर जेल में बंद रख कर ना एक दिन की पैरोल दी गई ना ही जमानत। इस घोर अन्याय की पराकाष्ठा का देश भर में लाखों भक्तों द्वारा सडक़ों पर उतर कर शांति पूर्वक संस्कृति रक्षा यात्राएं मोन जुलूस धरने प्रदर्शन कर संत आशाराम बापू की रिहाई की पुरजोर मांग की जा रही है। 
परंतु खेद का विषय है बापू के गंभीर स्वास्थ्य की हालत को देखते हुए भी नहीं बाहर आने देना घृणित षड्यंत्र का संकेत है, जिस पर सत्ताधीश न्यायपालिका मानवाधिकार संगठन सभी चुप्पी साध कर बैठे है। आक्रोशित भक्तों ने आव्हान किया वे अब चुप नहीं बैठेंगे और आखिरी सांस तक बापू की रिहाई को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। 
यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में महिला उत्थान मंडल की श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, पूजा चितोरिया, उर्मिला सोनी, कविता बहन, बबिता जसेजा, कुसुम चंदेल, सरोज शर्मा, उपमा भटनागर, आशा शर्मा, सलोनी रामानी, अनिता नागपाल, मुन्नी राठौर, संतोष सिंह, शोभा राजावत, कौशल्या रायकवार, अंजू  नागपाल, पुष्पा पाठक, पुष्पा पाल समेत सहयोगी संगठन श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ के बैनर तले भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को दी।