अन्नदान का मनुष्य जीवन में बड़ा महत्व: श्याम श्रीवास्तव

Mar 06 2024

ग्वालियर। सहसामाजिक सेवा सहयोग संस्थान के पदाधिकारियों ने बुधवार को शासकीय अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को खाना (रोटी सब्जी दाल चावल) वितरित किये।
सहसामाजिक सेवा सहयोग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बुधवार को सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर शासकीय अस्पताल न्यूरोलॉजी पर मरीजों और उनके परिजनों सहित 230 लोगों को खाना (दाल चावल रोटी सब्जी) का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने इस बारे में बताते हुए कहा कि संस्था एसएससीओ प्रतिमाह अस्पताल परिसर में खाने की तैयार सामग्री का वितरण करती है। 
इसी के चलते 6 मार्च बुधवार को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।  संस्था के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव का कहना है कि मरीजों की सेवा में लगे हुए उनके परिजनों को खाने के लिए भटकना ना पड़े इसलिए वह हर माह  अस्पताल परिसर में ही खाने का वितरण करते है।
 बुधवार को  इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, संजय वंसल, वंदना श्रीवास्तव, संतोष गर्ग, अनिल कुशवाह, प्रिंस श्रीवास्तव, आयुष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।