अभाविप ने प्रर्दशन कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Mar 06 2024

ग्वालिय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, जमीन कब्जाने तथा अपराध से भयमुक्त वातावरण निर्माण कर स्थानीय हिंदू परिवारों को पलायन करने के लिए मजबूर करने के विरुद्ध में जेयू गेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम प्रशासिनक अफसर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने मांग की कि राज्य सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कराई जाए एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। संदेशखाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलब अंकुश लगाया जाए। महिलाओं के ऊपर हुई हिंसा एवं दुराचार की घटनाओं की वास्तविकता को निर्भयतापूर्वक शासन, प्रशासन एवं न्यायिक संस्थानों तक पहुंचाने हेतु हेल्पलाइन नंबर उपलध कराया जाना चाहिए। न्याय की सुगमता के लिए पीडि़त महिलाओं को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान कराई जाए। वर्षों के मानसिक शोषण से धीरे-धीरे उबरने के लिए इन महिलाओं को मनोचिकित्सकों द्वारा परामर्श सत्रों की भी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। भय-मुक्त संदेशखाली बनाने में केंद्रीय बलों की प्रतिनियुति की जाए ताकि परिवारों के पलायन पर विराम लगाया जा सके। प्रदर्शन के दौरान अभाविप छात्र नेता साक्षी बौहरे, हिमांशू श्रोति सहित अन्य क्षेत्र नेता उपस्थित थे।