9 जिलों को श्रमिकों के मिलेगा भविष्यनिधि कार्यालय का लाभ: तोमर
Mar 06 2024
ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 9 करोड़ की लागत से बने भविष्यनिधि कार्यालय के नवीन भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्वालियर के इतिहास में यह नया आयाम जुड़ा है, जिससे 9 जिलों के श्रमिकों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री रामेश्वर तेली ने वर्चुअली संबोधित किया।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं केंद्र में श्रममंत्री था तो इस कार्यशाला के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी और अब मुझे खुशी है कि मैं यहां लोकार्पण कार्यक्रम में भी उपस्थित हूं। मोदी सरकार न सिर्फ भूमिपूजन करती है, बल्कि लोकार्पण भी करती है, क्योंकि हमारी सरकार विकास की गारंटी है।
तोमर ने कहा कि मैं स्वयं भी मजदूर आंदोलनों से जुड़ा रहा। तब हम उद्योग मंत्री के विरोध में नारे लगाते हैं,लेकिन जब मैें स्वयं श्रममंत्री बना तो मुझे बहुत कुछ नया समझ आया। जब हम जिम्मेदार पद पर पहुंचते हैं तो फिर सभी पहलू देख पाते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक से जुडऩे की वजह से अब ईपीएफ के काम तुरंत हो जाते हैं, फिर भी अब नया कार्यालय बनने से बिरलानगर, मालनपुर, बानमोर, सीतापुर, शहर का इंड्रस्ट्रियल एरिया के श्रमिकों को यहां आने में सुविधा होगी।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यालय बहुत समय से प्रतीक्षित था। उस समय नरेंद्र सिंह तोमर केेंद्र में श्रममंत्री थे, तो उनके प्रयासों से यह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने निर्णय लिया था कि ग्वालियर में ऐसी जगह कार्यालय बने, जहां से श्रमिकों को आने में आसानी हो। श्रमिक किसी भी देश की नींव होता है। नींव जितनी मजबूत होगी, भवन उतना ही मजबूत बनता है।
श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि 12 हजार वगफीट में यह शानदार कार्यालय बना है। हमारी कोशिश होगी कि आने वाले समय में अन्य हमारे अन्य कार्यालय भी स्वयं के भवन मेें पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रममंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में हम श्रमिक हितों में काम करते रहेंगे। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित दिया।
इस मौके पर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त नीलम शमी राव ने कहा कि हमेें खुशी है कि ग्वालियर में भविष्य निधि कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण हो रहा है। इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का मैं आभार व्यक्त करती हूं। आभार प्रदर्शन वी रघुनाथ ने किया।
इस मौके पर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त नीलम शमी राव, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त मो सरफराज, चंद्रमौली चक्रवती, साहिरा के संगमा, मुख्य अभियंता कर्नल प्रवीण कुमार, निगम सभापति मनोज तोमर, कर्मचारी नेता रतीराम यादव, रामविलास गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









