धन प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित

Mar 06 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर एवं म्यूचुअल फंड के संयुक्त तत्वावधान में धन प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया गया जिसका शीर्षक था। म्यूचुअल फंड द्वारा अपना धन कैसे बढ़ाएं।
इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एवं ट्रेनर विपुल सिंह चौहान प्रबंधक एनजे वेल्थ ग्वालियर शाखा थे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ट्रेनिंग सिद्धार्थ मिश्रा एवं संयोजक धर्मेंद्र गुप्ता थे।
कार्यक्रम में ट्रेनर द्वारा सदस्यों को बताया गया कि कैसे हम अपनी बचत या जमा पूंजी को भविष्य के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। ताकि ज्यादा रिटर्न मिल सके। कार्यक्रम में आनन्द शर्मा, दिलीप बत्रा, दीपांश गुप्ता, वरुण अग्रवाल, मुकेश जैन, रीतेश अग्रवाल, अलका ग्रोवर, सहित जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।