भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली फोटो जर्नलिस्ट छोटू के स्वास्थ्य की जानकारी

Mar 06 2024

ग्वालियर। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ग्वालियर प्रवास के दौरान फोटो जर्नलिस्ट राजेश जायसवाल उर्फ छोटू कवरेज के दौरान गाड़ी से गिरकर घायल हो गए थे, जिन्हे इलाज के लिए ग्वालियर के परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
 जिलाध्यक्ष अभय चौधरी फोटो जर्नलिस्ट छोटू के स्वास्थ की जानकारी लेने हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान डाक्टरों से चर्चा की ओर छोटू को कहा कि हम आपके साथ हैं। आप जल्दी स्वस्थ होंगे। साथ डॉक्टरों से बेहतर इलाज करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से भी आपको सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान श्री चौधरी के साथ जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, उपेंद्र बैश्य मौजूद रहे।