प्रेस फोटोग्राफर जायसवाल का मुख्यमंत्री यादव ने हालचाल जाना

Mar 05 2024

ग्वालियर। सीनियर प्रेस फोटोग्राफर राजेश जायसवाल दो दिन पूर्व कवरेज के दौरान घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दी। डॉ यादव ने तत्काल फोन पर प्रेस फोटोग्राफर राजेश से बात की ओर जल्द स्वस्थ होने की बात कही।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अग्रवाल ने भी संभागीय मीडिया प्रभारी राजलखन सिंह के साथ अस्पताल पहुंचकर श्री जायसवाल का हालचाल जाना।
श्री अग्रवाल का कहना है कि हमारे मीडिया के साथी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के कवरेज के दौरान गाड़ी से गिरकर घायल हो गए थे। लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने आज तक उनका हालचाल नही पूछा है।