यारियां रीजन कॉन्फ्रेंस हेतु रीजन 17 की बैठक हुई

Mar 05 2024

ग्वालियर। यारियां रीजन कॉन्फ्रेंस जो कि रीजन 16 एवं रीजन 17 की संयुक्त रूप से 31 मार्च  रविवार को होने जा रही है। रीजन 17 की कॉन्फ्रेंस का आतित्य लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा किया जाएगा।  उस संदर्भ में अजय सपरा द्वारा रीजन 17 के समस्त क्लबो की एक संयुक्त बैठक की गई। कांफ्रेंस के डायरेक्टर सुनील शर्मा एवं रीजन 16 के शिवशंकर अग्रवाल एवं रामकिशन अग्रवाल है। एडवाइजरी कमेटी से राजेश बनवारी, संदीपा मल्होत्रा, जुबेर रहमान, जैस गुप्ता की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल रहेंगी।
इस दौरान सभी क्लबो को होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में  जानकारी दी गई तथा प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कर पुरस्कृत भी किया जाएगा। जॉन चेयरपर्सन द्वारा पूरे वर्ष किए गए जॉन के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही रीजन 17 के सभी सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब क़ो अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में रंजना गोयल, सुशील पचनंदा, आशा बलोदी, समीर अग्रवाल, विवेक सेठी, मुकेश जैन, योगेश शर्मा, प्रवीण गुप्ता, दीपक पमनानी, डॉक्टर सत्य प्रकाश लोहिया, रश्मि तिवारी, परणिका जादौन, अजय बत्रा, दीपेंद्र दुबे, रोशन गाबरा, श्याम भल्ला, जीके सूरी, संजय नीखरा, विजय इत्यादि उपस्थित रहे।