अभियांत्रिकी संस्थान के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Mar 05 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए रेल स्प्रिंग कारखाना सिथोली ग्वालियर का औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय भ्रमण के अवसर पर वर्कशॉप मैनेजर संजीव छावा ने कारखाने में आवश्यक कच्चे पदार्थ को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न यूनिट द्वारा उच्च गुणवत्ता की रेल स्प्रिंग बनाने की जटिल प्रक्रिया को दिखाया गया। 
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आधुनिक उन्नत संयंत्रों, मशीनों, सॉफ्टवेयर एवं संसाधनों से संबंधित जानकारी देने के अलावा रेल स्प्रिंग उत्पादन से जुड़ी तकनीकी दक्षता, विपणन एवं प्रशासनिक कार्यों से जुडी जानकारी छात्रों को दी गई। छात्रों को कारखाने में निर्मित रेल स्प्रिंग को अल्ट्रावायलेट किरणों के माध्यम से गुणवत्ता चेक करने की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। आयोजन समन्वयक प्रो. हितेश शर्मा एवं प्रो. अमित सोनी द्वारा छात्रों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। संस्थान निदेशक डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम इंजीनियरिंग छात्रों के समग्र विकास के लिए जरूरी है।