एसपी चंदेल ने जिला अस्पताल में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया

Mar 05 2024

ग्वालियर। जिला अस्पताल, मुरार में आए दिन अटेंडर और मरीजों के बीच विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में पुलिस चौकी शुरू करने का फैसला लिया था। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर स्टाफ की मांग भी की थी। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि पुलिस चौकी तैयार होते ही हम स्टाफ उपलध करा देंगे। अस्पताल के निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। यहां पुलिस चौकी भी बनकर तैयार हो गई। 
जिला अस्पताल प्रबंधन ने एसपी राजेश चंदेल से आग्रह किया कि पुलिस चौकी बनकर तैयार हो चुकी है, आप स्टाफ उपलध करा दें। पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल के लिए स्टाफ उपलब्ध करा कर एसपी राजेश चंदेल ने पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यहा 24 घंटे पुलिस का स्टाफ रहेगा। शुभारंभ मौके पर एडिशनल एसपी ऋ षिकेश मीणा, सीएसपी राजीव, टीआई मुरार और अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी ब्रह्मदा शर्मा सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद था।