ठेकेदार को क्राइम ब्रांच के नाम से धमकाने वाला युवक पुलिस ने पकड़ा
Mar 05 2024
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच ने एक ठेकेदार को धमकाने आए क्राइम ब्रांच के फर्जी अधिकारी को पकड़ा है। आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बिजली फिटिंग का ठेका लेने वाले एक ठेकेदार को टारगेट किया था। क्राइम ब्रांच के फर्जी अधिकारी की पहचान झांसी निवासी आशीष पांडेय के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी का कहना है कि ठेकेदार ने उसके एक दोस्त के ढाई हजार रुपए रोक लिए थे जिसको निकलवाने के लिए यह उसने खुद को क्राइम ब्रांच बताया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला जांच में लेकर कार्रवाई की है।
थाटीपुर निवासी राजकुमार शर्मा बिजली फिटिंग ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके पास गत रोज एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए नाम आशीष गुर्जर बताया था। साथ ही कहा था कि उनके खिलाफ एक शिकायत पैसे के लेन देन को लेकर क्राइम ब्रांच थाने में आई हुई है। इसलिए उन्हें ऑफिस आना होगा।
ठेकेदार को फोन करने वाले की भाषा पर संदेह हुआ था तो उसने मामले की सूचना एएसपी क्राइम ऋषिकेष मीणा को दी। साथ ही शिकायत करते हुए लिखित आवेदन दिया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।एएसपी क्राइम ऋषिकेष मीणा की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिस नंबर से कॉल आया था उसे भी सर्विलांस पर लगा दिया।
एएसपी ऋषिकेश मीणा ने इसकी जांच करवाई तो पता चला कि जिस फोन से कॉल आया था उस नंबर के वॉटसएप पर एसएएफ की ड्रेस में उस शख्स की डीपी लगी हुई है। जब उस नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह ग्वालियर का ही निकाला। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे ट्रैस किया। पुलिस ने ठेकेदार को फोन कर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का नाम आशीष पांडे निकला है। वह उत्तर प्रदेश के झांसी के लखारा इलाके का रहने वाला है।
पूछताछ करने पर पता लगा कि आशीष पांडेय बीते 10 साल से ग्वालियर में ही रहकर टूर एंड ट्रेवल्स की गाडिय़ां चलता है। इसी बीच युवक ने पुलिस की गाडिय़ां भी चलाई है। पुलिस आरोपी आशीष पांडे से पूछताछ करके यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने किस मकसद से राजकुमार को फोन लगाया था और इससे पहले उसने कितने और अन्य व्यक्ति के साथ इस तरह फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी की है। आरोपी के आधार कार्ड में नाम आशीष जैन निकला है। इस पर उसका कहना है कि आधार कार्ड में सरनेम गलत हो गया था।
इस बारे में एएसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा का कहना है कि क्राइम ब्रांच के नाम से एक ठेकेदार को धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। ठेकेदार ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले भी किसी और को धमकाकर कुछ फायदा उठाया है या नहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









