डॉ मनीषा सिंघई को मिला सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड
Mar 01 2024
ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद का 11वां प्रांतीय अधिवेशन जबलपुर में आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी जैन ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय केंद्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी के साथ प्रांत की 16 संभाग से करीब 800 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अलंकरण समारोह मे पिछली 2 वर्ष मैं सर्वोत्तम कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि इस अवसर पर जैन महिला परिषद शाखा नया बाजार की वर्तमान अध्यक्षा डॉ मनीषा जैन सिंघई को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं सर्वाधिक धार्मिक गतिविधियां करने का श्रेष्ठ अवार्ड दिया गया। इसी शाखा की राखी जैन को पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अवार्ड, एवं संस्था की पूर्व अध्यक्ष 2023 का एडवोकेट कल्पना जैन को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष अवार्ड दिया गया।
यह केंद्रीय एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष माधवी शाह एवं संभाग अध्यक्ष मि_ू सेठी व केंद्रीय संगठन मंत्री उषा गोधा के सानिध्य व उपस्थिति में जबलपुर के मढिय़ा तीर्थ क्षेत्र पर सुविधाजनक तरीके से सानंद संपन्न हुआ। केंद्रीय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आदर्श दीवान एवं केंद्रीय एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अंगूरी जैन के मार्गदर्शन में मनीषा सिंघई ने निरंतर ऊंचाइयों को प्राप्त कर पूरे संभाग में सर्वाधिक ऊर्जावान अध्यक्ष का अवार्ड भी पाया। और आंसू से मुस्कान की ओर संकल्प को अपना जीवन आदर्श बनाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









